सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण: SIT चीफ IG STF ने किया क्राइम सीन का निरीक्षण, ज़िले की पुलिस जांच से रहेगी दूर

IMG 20260118 WA0003

काशीपुर 18 जनवरी 2025 (समय बोल रहा)

काठगोदाम में सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच टीम (SIT) के अध्यक्ष एवं IG STF श्री नीलेश आनन्द भरणे मंगलवार को मय टीम काठगोदाम पहुंचे।

SIT चीफ द्वारा घटनास्थल (क्राइम सीन) का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम के माध्यम से मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए।SIT द्वारा मामले से जुड़े स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए SIT चीफ श्री भरणे ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में ज़िले की स्थानीय पुलिस को जांच प्रक्रिया से पूरी तरह दूर रखा जाएगा।

SIT प्रमुख ने जानकारी दी कि ऊधम सिंह नगर पुलिस कार्यालय, थाना ITI, चौकी पैगा सहित अन्य संबंधित कार्यालयों और शाखाओं में उपलब्ध इस मामले से जुड़े सभी अभिलेखों व दस्तावेजों को संरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि साक्ष्यों की शुचिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना न रहे।

प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SIT टीम के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार के किसी भी सदस्य अथवा गवाह से अनावश्यक संपर्क न करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।पीड़ित परिवार एवं प्रकरण से जुड़े गवाहों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पीड़ित परिजनों के आवास पर अन्य जनपदों से पुलिस गार्द तैनात की जा रही है।

तकनीकी विश्लेषण एवं विवेचना को मजबूत करने के लिए SIT में कुल 6 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जिनमें—उप निरीक्षक हेमन्त कठैत (थाना लोहाघाट)उप निरीक्षक सोनू सिंह (ANTF)उप निरीक्षक राधिका भण्डारी (थाना चम्पावत)हेड कांस्टेबल विनोद यादव (थाना बनबसा)हेड कांस्टेबल कमल कुमार (थाना टनकपुर)कांस्टेबल गिरीश भट्ट (सर्विलांस सेल, टनकपुर)देर सायं SIT टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

SIT चीफ श्री नीलेश आनन्द भरणे ने स्पष्ट किया कि यह एक संवेदनशील मामला है और इसकी जांच तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है।SIT द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के बाद थाना ITI में पंजीकृत FIR को थाना काठगोदाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विवेचना में विधिसम्मत एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *