SSP मणिकांत मिश्रा का हुआ ट्रांसफर, जानें उधम सिंह नगर के नए SSP कौन बने

InShot 20260213 214429646

उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) का तबादला किया गया है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के SSP मणिकांत मिश्रा का ट्रांसफर कर दिया गया है।

अब उन्हें SP इंटेलिजेंस के पद पर भेजा गया है।

मणिकांत मिश्रा के स्थान पर अजय गणपति को उधम सिंह नगर जिले का नया SSP नियुक्त किया गया है। अजय गणपति इससे पहले चम्पावत जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे और अब उन्हें उधम सिंह नगर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिले में नए SSP की तैनाती के बाद प्रशासनिक स्तर पर कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।वहीं हरिद्वार जिले में भी नए SSP की नियुक्ति की गई है। नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का नया SSP बनाया गया है।

इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के SSP देवेंद्र पींचा को भी उनके पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह चंद्रशेखर आर घोड़के को जिले की कमान सौंपी गई है, जो इससे पहले बागेश्वर जिले में SP के पद पर कार्यरत थे।

इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत रेखा यादव को चंपावत जिले की नई SP बनाया गया है। वहीं अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ जिले का नया SP नियुक्त किया गया है।

कोंडे अभी तक रुद्रप्रयाग जिले में SP के पद पर तैनात थे।

अब रुद्रप्रयाग जिले की नई SP निहारिका तोमर होंगी।प्रदेश में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर उधम सिंह नगर जैसे संवेदनशील जिले में नए SSP की नियुक्ति के बाद कानून व्यवस्था को लेकर नई रणनीतियों पर काम किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

समय बोल रहा न्यूज़

उधम सिंह नगर से ग्राउंड रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *