कुंडा-काशीपुर में एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, लंबे समय से फरार 08 वारंटी गिरफ्तार
काशीपुर 24 फरवरी 2026 (समय बोल रहा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।
लंबे समय से फरार चल रहे 08 गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गैर जमानती वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा 04 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कोतवाली कुंडा पुलिस द्वारा 02 अन्य वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी

