लालपुर और करनपुर में सेवा इंटरनेशनल की और से बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ
जसपुर 11 मार्च 2026(समय बोल रहा)
लालपुर स्थित कश्यप धर्मशाला तथा करनपुर में प्रधान हरिओम सुधा के निवास पर Sewa International भारत द्वारा V-Guard के सहयोग से एक दिवसीय बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श का लाभ उठाया।स्वास्थ्य शिविर में कुल 408 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिनमें 176 नेत्र रोगी, 56 दंत रोगी, 60 स्त्री रोगी, 6 आयुष रोगी और 360 सामान्य रोगी शामिल रहे। शिविर के दौरान 34 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
इसके अतिरिक्त 50 रोगियों का रक्तचाप और मधुमेह परीक्षण भी किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालपुर सतपाल गौतम, सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, प्रधान करणपुर हरिओम सुधा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रगट पन्नू, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजलि सैनी, कीर्ति सुधा और सेवा इंटरनेशनल के स्टेट हेड तारकराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में मनवर रावत, अजय रावत, राहुल रावत, जीतेन्द्र कुमार पुरोहित, डॉ. दिव्या, डॉ. विपुल, डॉ. रितेश, डॉ. विपिन राणा तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों में शैलदीप सिंह, बासुदेव (फार्मासिस्ट), नरगिस नर्स, गायत्री नर्स, राधा नर्स, कविता नर्स और रानी नर्स ने सक्रिय योगदान दिया।
आयोजकों के अनुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

