Sewa International द्वारा बरखेड़ा पाण्डे और श्यामनगर (बाबरखेड़ा) में बहु- विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ
काशीपुर 14 मार्च 2025 (समय बोल रहा)
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सेवा इंटरनेशनल भारत ने V-Guard के सहयोग से बरखेड़ा पाण्डे तथा श्यामनगर बाबरखेड़ा में एक दिवसीय बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया।
बरखेड़ा पाण्डे में 209 मरीजों की जांचबरखेड़ा पाण्डे स्थित पंचायत भवन में आयोजित शिविर में कुल 209 रोगियों का परीक्षण किया गया।
इनमें 105 नेत्र रोगी, 65 दंत रोगी, 27 स्त्री रोगी और 190 सामान्य रोगी शामिल रहे। शिविर के दौरान 12 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
साथ ही 55 रोगियों का रक्तचाप और मधुमेह परीक्षण भी किया गया।श्यामनगर (बाबरखेड़ा) में 228 मरीजों को मिला लाभश्यामनगर (बाबरखेड़ा) में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 228 रोगियों का परीक्षण किया गया। इनमें 104 नेत्र रोगी, 57 दंत रोगी, 37 स्त्री रोगी और 204 सामान्य रोगी शामिल रहे।

इस शिविर में भी 12 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि 31 लोगों का रक्तचाप और मधुमेह परीक्षण किया गया।कई जनप्रतिनिधि और चिकित्सक रहे मौजूदइस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती कल्पना (पति उदय राज), ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना देवी (पति राजवीर सिंह), सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, सेवा इंटरनेशनल के स्टेट हेड तारकराम, वी.डी.सी. सदस्य विनोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर को सफल बनाने में मनवर रावत, अजय रावत, राहुल रावत, जीतेन्द्र कुमार पुरोहित, डॉ. दिव्या, डॉ. विपुल, डॉ. रितेश, डॉ. विपिन राणा तथा स्वास्थ्यकर्मियों में शैलदीप सिंह, बासुदेव (फार्मासिस्ट), नरगिस नर्स, गायत्री नर्स, राधा नर्स, कविता नर्स और रानी नर्स ने सक्रिय योगदान दिया।आयोजकों के अनुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

