सेवा इंटरनेशनल के द्वारा प्रतापपुर में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जनता को मिला सीधे तौर पर लाभ
काशीपुर 17 मार्च 2026 (समय बोल रहा)
आयोजक: सेवा इंटरनेशनल भारत सहयोगी संस्था: वी-गार्ड ग्रामीण क्षेत्र में बहु-उद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजनसेवा इंटरनेशनल भारत ने वी-गार्ड के सहयोग से प्रतापपुर (शिव मंदिर) में एक दिवसीय बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर ने ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

कुल 156 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिनमें: – 83 नेत्र रोगी – 36 दंत रोगी – 22 स्त्री रोगी – 27 आयुष रोगी – 138 सामान्य रोगी शामिल रहे। शिविर में 8 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके अतिरिक्त 42 रोगियों का रक्तचाप परीक्षण भी किया गया। विशिष्ट अतिथि एवं सहभागिताइस अवसर पर ग्राम प्रधान शेखर राज, गोकुल भंडारी जी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा, सेवा इंटरनेशनल स्टेट हेड तारकराम जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

साथ ही मनवर रावत, राहुल रावत, जीतेन्द्र कुमार पुरोहित, डॉ. दिव्या, डॉ. विपुल, डॉ. रितेश, डॉ. विपिन राणा तथा सहयोगी स्वास्थ्यकर्मी टीम (शैलदीप सिंह, बासुदेव फार्मासिस्ट, नरगिस नर्स, गायत्री नर्स, राधा नर्स, कविता नर्स आदि) ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। प्रतापपुर का यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण समुदाय के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ। शिविर ने न केवल रोगियों को प्राथमिक उपचार और रेफरल की सुविधा प्रदान की, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति विश्वास और सामुदायिक सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।


