एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख़्त निर्देशों पर नशा तस्करों पर करारी चोटगदरपुर में 33 लाख की स्मैक बरामद,
रुद्रपुर 25 जनवरी 2025 (समय बोल रहा)
नाबालिग से नशा तस्करी कराने वाले माता-पिता गिरफ्तार उधम सिंह नगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के स्पष्ट और सख़्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली गदरपुर पुलिस और STF (ANTF) कुमाऊँ की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 33 लाख रुपये कीमत की 112.3 ग्राम स्मैक बरामद की है।इस कार्रवाई की सबसे गंभीर और चौंकाने वाली बात यह रही कि नशा तस्करी के लिए एक नाबालिग बच्चे का इस्तेमाल किया जा रहा था, और

यह कृत्य किसी बाहरी गिरोह ने नहीं बल्कि खुद उसके माता-पिता द्वारा कराया जा रहा था।नाबालिग से अपराध कराना—कानूनन सबसे गंभीर अपराधपुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी न केवल शातिर अपराधी हैं, बल्कि हिस्ट्रीशीटर भी हैं। आरोप है कि दोनों लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में लिप्त थे और कानून से बचने के लिए अपने नाबालिग बच्चे को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ने जनपद में पहली बार धारा 95 BNS के तहत कार्रवाई की है। यह धारा बच्चों से अपराध कराए जाने को अत्यंत गंभीर श्रेणी का अपराध मानती है।संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी बरामदगीयह कार्रवाई कोतवाली गदरपुर पुलिस और STF (ANTF) कुमाऊँ की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

दोनों एजेंसियों की सटीक सूचना और समन्वित रणनीति के चलते नशा तस्करों को रंगे हाथों दबोचा गया।बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33 लाख रुपये आंकी गई है, जिससे स्पष्ट है कि यह कोई छोटा नेटवर्क नहीं, बल्कि संगठित नशा तस्करी का मामला है।

एसएसपी का स्पष्ट संदेशएसएसपी मणिकांत मिश्रा ने साफ शब्दों में संदेश दिया है कि—“नशा तस्करी और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानून की सबसे सख़्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस की अपीलउधम सिंह नगर पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी या बच्चों के शोषण से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


