काशीपुर में सत्यापन अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई, चार शातिर सटोरिये गिरफ्तारसट्टे के उपकरण और 33,690 रुपये की नकदी बरामद
काशीपुर 17 फरवरी 2026 (समय बोल रहा)
काशीपुर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चार शातिर सटोरियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त उपकरणों के साथ-साथ कुल 33,690 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।काशीपुर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

