काशीपुर के आईटीआई थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
काशीपुर 14 मार्च 2025 (समय बोल रहा)
ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि इसी गैंगस्टर एक्ट के मामले में इससे पहले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

