करणी सेना उत्तराखंड की कोर कमेटी बैठक रामनगर में संपन्न, संगठन विस्तार और नई जिम्मेदारियों की घोषणा
रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में करणी सेना उत्तराखंड की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार, देवभूमि उत्तराखंड की सुरक्षा, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि संरक्षण, लव जिहाद, लैंड जिहाद और भ्रष्ट अधिकारियों व नेताओं के खिलाफ रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। संगठन नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि करणी सेना उत्तराखंड आने वाले समय में जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर निर्णायक भूमिका निभाएगी।
संगठन में घोषित प्रमुख पदाधिकारीप्रदेश संगठनप्रदेश संगठन महामंत्री – हरीश प्रकाशप्रदेश उपाध्यक्ष – हृदेश शर्माप्रदेश महिला विंग अध्यक्ष – कल्पना वर्मायुवा शक्ति संगठनसंगठन महामंत्री – सोनू प्रजापतिप्रदेश उपाध्यक्ष – अंकित जोशीप्रदेश मंत्री – दीपू आर्यसह-मंत्री – प्रशांत तिवारीवरिष्ठ उपाध्यक्ष – बिट्टू, बलवीर सिंह, कमल नेगीमहामंत्री – रोहित सैनीकोषाध्यक्ष – विपिन कश्यपसह-कोषाध्यक्ष – त्रिपाठी, मनोज सिंहविधानसभा मंत्री – अरुणविधानसभा प्रचारक – हर्षित कोहलीविधानसभा प्रवक्ता – पवन सैनीजिला संगठनजिला अध्यक्ष – सुभाष चंद्रजिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष – लखनजिला महामंत्री – रविंद्र रावतजिला संगठन महामंत्री – किशन लालजिला मंत्री – विकास अंजनजिला उपाध्यक्ष – नमन अग्रवालजिला मीडिया प्रभारी – सार्थकवरिष्ठ पदाधिकारी एवं सलाहकारों की उपस्थितिबैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर शर्मा, मुख्य सलाहकार भारत सैनी, जिला मुख्य सलाहकार ज्वाला प्रसाद, इंदराज सैनी, रिंकू सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन का संकल्पबैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि करणी सेना उत्तराखंड देवभूमि की सांस्कृतिक, सामाजिक और भौगोलिक सुरक्षा के लिए सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष करेगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।बैठक का समापन “वंदे मातरम्” और “जय माँ भवानी” के नारों के साथ किया गया।

