Sewa International द्वारा गोपीपुरा पाण्डे कालोनी और बांसखेड़ा में स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ
काशीपुर 16 मार्च 2026 (समय बोल रहा)
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से सेवा इंटरनेशनल भारत ने V-Guard के सहयोग से दो स्थानों पर बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

गोपीपुरा पाण्डे कालोनी में 202 मरीजों की जांच16 मार्च 2026 को गोपीपुरा पाण्डे कालोनी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर में कुल 202 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिनमें 80 नेत्र रोगी, 45 दंत रोगी, 32 स्त्री रोगी और 202 सामान्य रोगी शामिल रहे। जांच के दौरान 15 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता बिष्ट चौधरी, भूतपूर्व ग्राम प्रधान धर्मवीर चौधरी, बीडीसी सदस्य मुकेश राजपूत, भूतपूर्व ग्राम प्रधान प्रदीप राजपूत, सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा तथा सेवा इंटरनेशनल के स्टेट हेड तारकराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बांसखेड़ा में 250 ग्रामीणों को मिला लाभइसी क्रम में बांसखेड़ा में भी एक दिवसीय बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 250 रोगियों का परीक्षण किया गया। इनमें 98 नेत्र रोगी, 48 दंत रोगी, 42 स्त्री रोगी और 222 सामान्य रोगी शामिल रहे।शिविर के दौरान 15 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा के लिए हायर सेंटर भेजा गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती फर्राह सिंह, सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा तथा सेवा इंटरनेशनल के स्टेट हेड तारकराम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दोनों शिविरों को सफल बनाने में मनवर रावत, अजय रावत, राहुल रावत, जीतेन्द्र कुमार पुरोहित, डॉ. दिव्या, डॉ. विपुल, डॉ. रितेश, डॉ. विपिन राणा तथा स्वास्थ्यकर्मियों में शैलदीप सिंह, बासुदेव (फार्मासिस्ट), नरगिस नर्स, गायत्री नर्स, राधा नर्स, कविता नर्स और रानी नर्स ने सक्रिय योगदान दिया।आयोजकों के अनुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

