स्पा सेंटर की आड़ में गंदा खेल,10 गिरफ्तार,19 महिलाएं रेस्क्यू

1000270929

रुद्रपुर 06 अप्रैल 2026 (समय बोल रहा)

जनपद ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

1000270930

यह कार्रवाई अजय गणपति के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर की गई।पुलिस टीम ने रुद्रपुर, पंतनगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में सक्रिय गिरोहों पर शिकंजा कसते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई संचालक और सहयोगी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन

1000268091 1

कार्रवाई के दौरान 19 महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उनका मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं में 5 मुकदमे दर्ज किए हैं।

साथ ही अवैध संचालन और सत्यापन में लापरवाही पाए जाने पर 2 स्पा सेंटरों पर 20,000 रुपये का चालान भी किया गया है।यह पूरी कार्रवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के सहयोग से संगठित तरीके से की गई, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *