कल जसपुर–काशीपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चैत मेले में करेंगे शिरकत; बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज पाल के घर जाकर माताजी के निधन पर जताएंगे शोक
जसपुर / काशीपुर 29 मार्च 2026(समय बोल रहा)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 मार्च को उधमसिंह नगर जिले के जसपुर और काशीपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ धार्मिक आयोजन में भी भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4:00 बजे जसपुर के नादेही स्थित अस्थायी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4:20 बजे मंगल बाजार, होली चौक जसपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री काशीपुर पहुंचेंगे, जहां वे माँ बाल सुंदरी प्रांगण में आयोजित चैत मेला एवं भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे।काशीपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल के आवास पर भी जाएंगे, जहां उनकी माता के हाल ही में हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री काशीपुर से प्रस्थान कर रात्रि में अपने निजी आवास खटीमा पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

