गढ़ीनेगी, 26 फरवरी 2025 (समय बोल रहा) नैनीताल-उधमसिंह नगर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट 26 फरवरी 2025को उत्तराखंड के गढ़ीनेगी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दौरे का विस्तृत कार्यक्रम: ➡ सुबह 10:00 बजे: प्रस्थान – बच्चीनगर आवास, कटघरिया (बाया रामनगर) ➡ सुबह 11:30 बजे: आगमन – हरेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरिकृपा धाम, गढ़ीनेगी महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज के सानिध्य में सत्संग और प्रवचन कार्यक्रम में भाग लेंगे। ➡ दोपहर 1:30 बजे: हरेश्वर महादेव मंदिर से प्रस्थान ➡ दोपहर 3:00 बजे: वापसी – बच्चीनगर आवास, कटघरिया ➡ शाम 3:00 बजे से रात 7:00 बजे तक: स्थानीय कार्यक्रमों में भागीदारी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देश: माननीय सांसद अजय भट्ट के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल और उधमसिंह नगर को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सांसद की यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को उचित समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। दौरे का राजनीतिक और सामाजिक महत्व: महाशिवरात्रि के अवसर पर सांसद अजय भट्ट हरेश्वर महादेव मंदिर में सत्संग और प्रवचन में शामिल होंगे। इसके अलावा, वे स्थानीय जनता से संवाद करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरे को आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने सहित राज्य के पिथौरागढ़ और चिनियानिसोड़, गोचर में हवाई सेवा शुरू करने की की गयी मांग |

रुद्रपुर, 09, अगस्त 2024,(समय बोल रहा): – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने लोकसभा सदन में उधम सिंह नगर स्थित पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने सहित राज्य के पिथौरागढ़ और चिनियानिसोड़, गोचर में हवाई सेवा शुरू करने को लेकर सदन के माध्यम से…

Read More
IMG 20240806 WA0008

सुरेश भट्ट द्वारा जनपद के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में ली गयी।

रूद्रपुर, 6 अगस्त, 2024( समय बोल रहा)- राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट द्वारा जनपद के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में ली गयी। बैठक के दौरान माननीय उपाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी लेते…

Read More

उत्कृष्ट बुनकरों/हस्तशिल्पियों एवं लघु उद्यमियों का जिला स्तरीय एवं राज्य स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा चयन |

रूद्रपुर 01 अगस्त, 2024 (समय बोल रहा)- महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार ने बताया कि विगत वर्षो के भॉति इस वर्ष 2024-25 में स्थापित उद्यमों को उनके द्वारा उत्पादित विशिष्ट उत्पादों की उत्कृष्टता के आधार में हथकरघा/हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग पुरस्कार जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय दिया जाना है। उन्होने बताया कि उत्कृष्ट बुनकरों/हस्तशिल्पियों एवं लघु…

Read More

रूद्रपुर जिले के विकास भवन में पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारीयों की समीक्षा बैठक ली।

रूद्रपुर( समय बोल रहा ) – रूद्रपुर जिले के विकास भवन में पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारीयों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पेयजल उपाध्यक्ष दिनेश आर्य ने जनपद के पेयजल की सप्लाई को निरंतर बनाये रखने व नगर की पेयजल योजना को सृदृढ़ बनाने…

Read More
IMG 20240729 WA0004

जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया।

रूद्रपुर (समय बोल रहा)- जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया। उन्होने कहा कि आमजन को शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सरकार एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिसके अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े, छायादार एवं अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष लगाये जा रहें है। उन्होने कहा कि इस परिसर…

Read More
IMG 20240721 WA0006

21 एवं 22 जुलाई को जिले में भारी से अत्यन्त भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए जारी किया रेड अलर्ट

रुद्रपुर, ( समय बोल रहा ) मौसम विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 21 एवं 22 जुलाई को जिले में भारी से अत्यन्त भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते हुये कहा कि इस अवधि…

Read More
IMG 20240716 WA0003

उत्तराखंड के पावन पर्व हरेला महोत्सव पर कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

रुद्रपुर, 16 जुलाई, 2024(समय बोल रहा)- उत्तराखंड के पावन पर्व हरेला महोत्सव पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी उदय राज सिंह व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ व अधिकारियों ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय में पौधारोपण किया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मन्जुनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया,…

Read More
IMG 20240715 WA0006

हरेला पर्व पर 16 जुलाई से 15 अगस्त तक जनपद में 05 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा।

रूद्रपुर (समय बोल रहा)16 जुलाई मंगलवार को जनपद में हरेला पर्व धूम-धाम से मनाया जायेगा। प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गयी है। हरेला पर्व पर 16 जुलाई से 15 अगस्त तक जनपद में 05 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि हरेला पर्व पर मंगलवार को मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट…

Read More
IMG 20240711 WA0007

31 अगस्त तक चलने वाले सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े एवं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे़ का हुआ शुभारम्भ |

रूद्रपुर 11 जुलाई, 2024- जिला चिकित्सालय में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने आगामी 31 अगस्त तक चलने वाले सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े एवं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे़ का शुभारम्भ फीता काटकर किया। आशाओं के माध्यम से डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के अन्तर्गत घर-घर जाकर 0-5 वर्ष तक…

Read More
IMG 20240710 WA0016

बाजपुर के पास उपलब्ध अनुपयोगी भूमि में सौर ऊर्जा स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जिला सभागार में बैठक आयोजित हुई।

रूद्रपुर, 10 जुलाई, 2024(समय बोल रहा)- जिलाधिकारी/प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड शुगर्स उदयराज सिंह की अध्यक्षता में चीनी मिल नादेही/बाजपुर के पास उपलब्ध अनुपयोगी भूमि में सौर ऊर्जा स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जिला सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आईटीसी कम्पनी द्वारा चीनी मिल के लैण्ड बैंक पर सोलर पावर प्लांट लगाये जाने का…

Read More