अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

20251225 181739 1 scaled

काशीपुर25 दिसम्बर (समय बोल रहा)

आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके महान योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे —महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, रानी, राजकुमार गुंबर, हरप्रीत सिंह हैप्पी, रवि साहनी, सुरेश लोहिया, सोनू प्रजापति, सतपाल सिंह जाटव, अंकुर कुमार, हरिओम सुधा, पुनीत बाठला, राजपाल सिंह पाल, प्रमोद कुमार, चंद्र प्रकाश,साथ ही अन्य स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वाजपेयी जी का व्यक्तित्व और राष्ट्रवादी विचारधारा देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियाँ और नेतृत्व देश के इतिहास में एक मजबूत छाप छोड़ चुके हैं।

कार्यक्रम का समापन अटल जी को नमन और उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *