जसपुर विधानसभा में भाजपा नेता शीतल जोशी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
जसपुर 11 अप्रैल 2026 (समय बोल रहा)
जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शीतल जोशी का 41वां जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करणपुर सहित पूरे जसपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जन्मदिन के मौके पर भोगपुर प्राचीन मंदिर से लेकर पतरामपुर, सुभाष चौक, आसपुर, उमरपुर, गंगूबाला, महुआडाबरा, धरमपुर, रामनगर वन, आम का देवपुरा, अमिया वाला, कुंडा, लालपुर, हरियावाला, सर्वरखेड़ा, भरतपुर, करनपुर, गड़ीनेगी, नवलपुर, दुर्गापुर सहित कई गांवों और कस्बों में केक काटकर और मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ शीतल जोशी का स्वागत किया और उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर तीरथ सिंह, राजू ठाकुर, सुनील काका, रवि साहनी, अंजलि सैनी, कंचन गोस्वामी, हरि सिंह प्रजापति, दीपक राणा, गौतम गोस्वामी, शुभम चौहान, मनप्रीत सिंह लाडी, प्रगट पन्नू, संदीप सिंह, नरेंद्र मीणा, धनंजय सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, संजीव सैनी, सत्यपाल सिंह, पूनम मंझरिया, संजय कश्यप, सोमपाल सिंह, हरपाल सिंह चौहान
विज्ञापन

उमेश चौबे, आकाश कश्यप, बबलू सैनी, मोनू ठाकुर, कुलदीप चौधरी, प्रमोद ढींगरा, राकेश, राजेश, विजय, गोविंद सैनी, महेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, गोल्डी, पारस पन्नू, अंकुर कुमार, प्रशांत कुमार, विशाल चौहान, सोनू प्रजापति, सुरेश लोहिया, राजकुमार गुंबर, विजय मक्कड़, पुनीत, राजपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


