Samay

20251227 194333

किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में बड़े मुद्दे उठे — NH-734 निर्माण में केमिकल भरान पर विरोध, भूमि मालिकाना हक व बिजली लाइनें स्थानांतरण की मांग तेज

काशीपुर 26 दिसम्बर 2025 (समय बोल रहा) किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की मासिक बैठक अनाज मंडी स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। संचालन क्लब के सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया। बैठक में किसानों से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई और प्रशासन को लेकर स्पष्ट नाराज़गी सामने…

Read More
guru gobind singh ji painting c

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर उत्तराखंड में 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड 26 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में सरकारी अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बोर्ड/निगम कार्यालयों और अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों पर लागू रहेगा। आम तौर पर यह दिन सिख समुदाय के लिए बेहद आस्था और धार्मिक महत्व रखता है…

Read More
20251225 181739 1

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

काशीपुर25 दिसम्बर (समय बोल रहा) आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके महान योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद रहे —महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी,…

Read More
IMG 20251224 WA0065

निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा*

काशीपुर 24 दिसंबर 2025 आज संत निरंकारी सत्संग भवन काशीपुर में एक विशाल निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया गया। ज्ञात रहे यह संत समागम पिछले लगभग 43 वर्षों से किसी निरंकारी भवन पर आयोजित किया जाता रहा है सैकड़ो की संख्या में निरंकारी परिवार की बहने और श्रद्धालु भक्तजन इस समागम में शामिल…

Read More
रुद्रपुर, 23 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) – ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने आज पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान एसएसपी ने जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लिया और आगामी क्रिसमस व नववर्ष के जश्न को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। क्रिसमस और नववर्ष के लिए सुरक्षा के कड़े निर्देश एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान जनपद में शांति और कानून व्यवस्था हर हाल में बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा: सघन चेकिंग अभियान: जिले के सभी सार्वजनिक स्थानों, होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर पैनी नजर रखी जाए। कोहरे को लेकर सतर्कता: सर्दियों के मौसम में बढ़ते कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। नशा तस्करों पर नकेल: नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। 17 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हुए सम्मानित समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी ने जिले में विभिन्न आपराधिक मामलों के खुलासे और सराहनीय कार्य करने वाले 17 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य पुलिस बल का मनोबल बढ़ाना और उन्हें अपनी जिम्मेदारी के प्रति और अधिक उत्साहित करना है। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर अपराध समीक्षा के दौरान एसएसपी ने थानों में लंबित विवेचनाओं की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सभी विवेचकों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि: सभी लंबित मामलों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। विवेचना की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। वांछित अपराधियों और इनामियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की जाएं। एसएसपी ने साफ किया कि कार्यों में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जबकि अच्छा कार्य करने वालों को भविष्य में भी पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की मासिक अपराध समीक्षा: कोहरे, क्रिसमस और नववर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, 17 पुलिसकर्मी सम्मानित

रुद्रपुर, 23 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) – ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने आज पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान एसएसपी ने जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लिया और आगामी क्रिसमस व नववर्ष के जश्न को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को हाई अलर्ट…

Read More
आबादी क्षेत्र में शराबियों के जमावड़े से ग्रामीण परेशान; महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सामूहिक मोर्चा जसपुर, 21 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) – काशीपुर तहसील के अंतर्गत हरियावाला, गंगापुर मोढ़ और गंगापुर रक्वा क्षेत्र के निवासियों ने आबादी के बीच संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (SDM), काशीपुर को एक सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपकर इस शराब के ठेके को तत्काल किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है। घनी आबादी और स्कूली बच्चों के भविष्य पर संकट ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम गंगापुर रक्वा में वीडियोकॉन फैक्ट्री के सामने पिछले लगभग 2 वर्षों से अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित हो रही है। इस दुकान के ठीक आसपास घनी आबादी वाले परिवार रहते हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण यहाँ से हरियावाला और अन्य गाँवों के स्कूली बच्चे व महिलाएं दिन-भर गुजरती हैं। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शराब की दुकान पर आने वाले असामाजिक तत्व अक्सर शराब खरीदकर वहीं खुले में पीते हैं और नशे की हालत में गाली-गलौज व लड़ाई-झगड़ा करते हैं। इससे पूरे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों के मानस पटल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ग्राम प्रधानों ने भी दिया समर्थन इस जन-आंदोलन को स्थानीय पंचायतों का भी मजबूत समर्थन मिला है। ग्रामीणों की सुरक्षा और क्षेत्र की मर्यादा को देखते हुए कई ग्राम प्रधानों ने भी इस मांग पर अपनी मुहर लगाई है। विरोध जताने वाले प्रमुख हस्तियों में: परवीन जहां (प्रधान): ग्राम पंचायत बसई, इस्तम नगर (जसपुर) गिन्ना रानी (ग्राम प्रधान): ग्राम पंचायत हरियावाला शाहगंज (जसपुर) ग्राम प्रधान (सरवरखेड़ा): विकास खंड जसपुर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की गुहार प्रार्थना पत्र सौंपने वाले ग्रामीणों में मुख्य रूप से फईम सिद्दीकी, नवीन चंद्र, रजत अरोड़ा, महेंद्र, सचिन कुमार और समस्त निवासी हरियावाला, गंगापुर मोढ़ व गंगापुर रक्वा शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस शराब के ठेके का स्थल परिवर्तन नहीं किया गया, तो वे अपनी बहू-बेटियों और बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल, उपजिलाधिकारी कार्यालय को सौंपे गए इस पत्र के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

हरियावाला और गंगापुर रक्वा क्षेत्र में शराब की दुकान का भारी विरोध; ग्रामीणों ने SDM से की ‘ठेका’ हटाने की मांग

आबादी क्षेत्र में शराबियों के जमावड़े से ग्रामीण परेशान; महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सामूहिक मोर्चा जसपुर, 21 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) – काशीपुर तहसील के अंतर्गत हरियावाला, गंगापुर मोढ़ क्षेत्र के निवासियों ने आबादी के बीच संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (SDM),…

Read More
काशीपुर, 16 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) – काशीपुर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन कर खुलेआम कूड़ा जलाने वालों को आज महापौर दीपक बाली की त्वरित कार्रवाई का सामना करना पड़ा। क्षेत्र से गुजरते समय कूड़ा जलाने की इस अव्यवस्था पर जैसे ही महापौर की नज़र पड़ी, उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित लोगों को बुलाया। पहली गलती पर माफ़ी, अनोखी सजा सुनाई नियमों का पहली बार उल्लंघन करने पर महापौर दीपक बाली ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने तत्काल जुर्माना लगाने के बजाय एक अनोखी सजा सुनाई। महापौर ने निर्देश दिए कि पकड़े गए सभी लोग अब कम से कम 10-10 अन्य लोगों को कूड़ा न जलाने के लिए जागरूक करेंगे और शहर में स्वच्छता का संदेश फैलाएंगे। महापौर ने दो टूक शब्दों में कहा कि: "जब तक हम खुद अपनी आदतें नहीं बदलेंगे, तब तक कोई भी व्यवस्था शहर को स्वच्छ नहीं बना सकती। चाहे महापौर खुद मौके पर क्यों न आ जाए, बिना जनसहयोग के शहर को साफ नहीं किया जा सकता।" व्यापार मंडल से किया विशेष आह्वान स्वच्छता अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए महापौर ने व्यापार मंडल से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि बाजारों में मुनादी कराकर हर दुकानदार को अतिक्रमण न करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि बाजार व्यवस्थित और साफ-सुथरे बन सकें। अब नहीं चलेगी ढिलाई, सख्त कार्रवाई तय महापौर ने स्पष्ट किया कि 'स्वच्छ काशीपुर' अभियान तभी सफल होगा जब प्रशासन, व्यापारी और आमजन मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने साफ किया कि अब स्वच्छता को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। खुले में कूड़ा फेंकने और कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ आगे से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में ही डालें, क्योंकि सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इंदौर दौरे से लौटे, नई ऊर्जा में दिखे महापौर स्वच्छता के मॉडल शहर इंदौर के दौरे से लौटे महापौर दीपक बाली पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विश्वास जताया कि इंदौर की तर्ज पर काशीपुर को भी स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालियों के ऊपर रखे पक्के स्लैब हटाकर उनकी जगह लोहे के जाल लगाए जाएं, जिससे सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।

स्वच्छता मॉडल इंदौर से लौटे महापौर दीपक बाली एक्शन मोड में, कहा- ‘जब तक हम खुद नहीं सुधरेंगे, तब तक शहर साफ नहीं होगा’

काशीपुर, 16 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) – काशीपुर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन कर खुलेआम कूड़ा जलाने वालों को आज महापौर दीपक बाली की त्वरित कार्रवाई का सामना करना पड़ा। क्षेत्र से गुजरते समय कूड़ा जलाने की इस अव्यवस्था पर जैसे ही महापौर की नज़र पड़ी, उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाकर मौके पर स्थिति…

Read More
देहरादून/जसपुर, 16 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) – उत्तराखंड के आरक्षित वन क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आए वन गुर्जरों की बढ़ती आबादी और उनके स्थायी बसने के तरीके को लेकर राज्य में एक बार फिर भूचाल आ गया है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय निवासियों ने वन विभाग की ढिलाई और प्रशासनिक मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिसके कारण डेमोग्राफी परिवर्तन, सरकारी वन भूमि पर व्यापक अतिक्रमण और राष्ट्रीय सुरक्षा तक के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री धामी के वादे को देखते हुए, प्रशासन को इस पूरे मामले पर कड़ी निगरानी और कठोर कानूनी कार्रवाई करने की तत्काल आवश्यकता है। जसपुर का चौंकाने वाला मामला: 5 की अनुमति पर 500 परिवार स्थानीय संगठनों और कार्यकर्ताओं द्वारा जसपुर विधानसभा क्षेत्र की स्थिति को सबसे विस्फोटक बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपुर विधानसभा के वन क्षेत्रों में शुरुआत में केवल 5 वन गुर्जर परिवारों को ही अस्थाई प्रवास की स्वीकृति दी गई थी, परंतु आज यहाँ 500 से अधिक परिवार अवैध रूप से बस गए हैं। स्थानीय स्रोतों का दावा है कि ये परिवार मुख्य रूप से आसपास के वन क्षेत्र में निवास करते हैं, परंतु इनके जन्म प्रमाण पत्र सहित कई दस्तावेज आबादी वाले क्षेत्रों के गाँवों जैसे करनपुर, पतरामपुर, भोगपुर, टांडा, और शिवराजपुर के पतों पर बने हुए हैं। यह गंभीर धांधली सरकारी कर्मचारियों की भी मिलीभगत की ओर इशारा करती है। ये परिवार यहाँ के स्थायी निवासी न होते हुए भी, मिलीभगत और लालच के माध्यम से न केवल स्थानीय राशन कार्ड और स्थायी निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सफल रहे हैं, बल्कि कई व्यक्तियों ने तो इसी फर्जी पते के आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिए हैं और विदेश तक चले गए हैं। इन गतिविधियों से स्पष्ट है कि ये परिवार सुनियोजित तरीके से जंगलों की जनसांख्यिकी (Demography) को बदलने में लगे हुए हैं, जिसका दूरगामी असर पर्यावरण और स्थानीय सामाजिक संरचना पर पड़ सकता है। फिलहाल इन सभी मामलों की कोई जानकारी पुलिस और वन विभाग को नहीं है। हिमाचल, यूपी और कश्मीर से अवैध घुसपैठ का आरोप सामाजिक संगठनों का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कश्मीर क्षेत्र से आए कुछ वन गुर्जर परिवारों ने उत्तराखंड के तराई और पहाड़ी वन क्षेत्रों में अपने अस्थायी डेरों को अब स्थायी बसावटों में बदल दिया है। आरोप है कि इन्होंने वन विभाग की प्रशासनिक खामियों का लाभ उठाया और अवैध तरीके से सरकारी वन भूमि पर कब्जे किए। विस्थापन और वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल विस्थापन के आंकड़ों पर विवाद: राजाजी टाइगर रिजर्व और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से विस्थापन प्रक्रिया के दौरान भी परिवारों की संख्या को लेकर विवाद सामने आए थे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि 1998 के सर्वे में दर्ज सीमित संख्या विस्थापन के समय कई गुना बढ़ गई, जिससे विस्थापन पैकेज का दुरुपयोग हुआ। कुछ मामलों में विस्थापन पैकेज के तहत मिली भूमि और धनराशि को बाहरी लोगों को बेचने के आरोप भी सामने आए हैं। शिकार और तस्करी: वन विभाग के पूर्व अधिकारियों के कार्यकाल में कुछ व्यक्तिगत मामलों का हवाला देते हुए वन्यजीव शिकार और तस्करी (हाथी दांत, बाघ की खाल) में संलिप्तता के आरोप भी लगाए गए हैं, हालांकि ये मामले व्यक्तिगत हैं, लेकिन इनसे वन्यजीव सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ी हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों तक आवाजाही: यह भी आरोप है कि कुछ वन गुर्जर परिवार अपने पशुओं के साथ संवेदनशील और सीमावर्ती वन क्षेत्रों तक पहुँच रहे हैं, जहाँ जैव विविधता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलू महत्वपूर्ण हैं। वन विभाग का कड़ा रुख: डॉ. धकाते ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश वन विभाग में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी और मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने इस संबंध में विभाग का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि सभी वन प्रभागों से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। डॉ. धकाते ने कहा: "वैध और अवैध कब्जेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। यदि किसी परिवार के पास निर्धारित सीमा से अधिक भूमि पाई जाती है या अवैध खरीद-बिक्री के प्रमाण मिलते हैं, तो वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" वन विभाग का कहना है कि वे जीपीएस और सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से अतिक्रमण की पहचान कर रहे हैं, और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वन गुर्जरों से जुड़े ये सभी संवेदनशील मुद्दे जांच और सत्यापन की प्रक्रिया में हैं। स्थानीय संगठनों और वन विभाग के बीच सहयोग और सख्त निगरानी ही इन गंभीर चुनौतियों का एकमात्र समाधान है।

उत्तराखंड के जंगलों में डेमोग्राफिक जिहाद, जसपुर विधानसभा क्षेत्र में बसे 500 वन गुजर परिवारों पर सिर्फ 5 परिवारों को मंजूरी और राशन कार्ड बनवाने के खिलाफ गंभीर आरोप

देहरादून/जसपुर, 16 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) – उत्तराखंड के आरक्षित वन क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आए वन गुर्जरों की बढ़ती आबादी और उनके स्थायी बसने के तरीके को लेकर राज्य में एक बार फिर भूचाल आ गया है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय निवासियों ने वन विभाग की ढिलाई और प्रशासनिक मिलीभगत पर गंभीर…

Read More
जसपुर, 14 दिसम्बर 2025 (समय बोल रहा) जसपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गढ़ीनेगी में जिला काशीपुर के भाजपा प्रभारी पुष्कर काला का जन्मदिन सादगी के साथ-साथ उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने केक काटकर, आतिशबाज़ी और ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्कर काला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पुष्कर काला के संगठनात्मक कार्यों और पार्टी के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज पाल सहित राजकुमार गुम्बर, सुरेश लोहिया, कंचन लोहिया, विजय मक्कड़,रवि साहनी, विमल साहनी, हरप्रीत सिंह, अनिल पोपली, नवल किशोर, धर्मवीर, राज कपूर, चीमन लाल चावला, किशन पाल, दीपक चुग, जीतू कुमार, किशोर कुमार, हरिओम सुधा, विपिन पुजारा, सतपाल सिंह, विजय खेड़ा, जगन्नाथ बाली, पहलवान चंद्र वर्मा, सुभाष, इंदरजीत कालरा के साथ , लखविंदर सिंह ओर लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुष्कर काला ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में पार्टी की गतिविधियां जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंची हैं। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की, वहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाज़ी से पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

गढ़ीनेगी नगर पंचायत में आतिशबाज़ी व ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर काला का जन्मदिन मनाया गया

जसपुर, 14 दिसम्बर 2025 (समय बोल रहा) जसपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गढ़ीनेगी में जिला काशीपुर के भाजपा प्रभारी पुष्कर काला का जन्मदिन सादगी के साथ-साथ उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने केक काटकर, आतिशबाज़ी और ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्कर काला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।…

Read More
हल्द्वानी 10 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) गोलज्यू मंदिर निर्माण, विवाद समाधान और वित्तीय प्रबंधन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक पर्वतीय संस्कृति उत्थान मंच की है, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।इस बैठक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री नवीन चन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति से बैठक को अतिरिक्त गंभीरता और दिशा मिली। ₹55,000 के व्यय को सर्वसम्मति से मंजूरी मंदिर से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए पचपन हजार रुपये (₹55,000) की राशि व्यय करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति दी। विवादित मंदिर ढांचे का पुनर्निर्माण केवल संस्था द्वारा अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार: मंदिर परिसर में हर निर्माण कार्य केवल संस्था द्वारा ही किया जाएगा।किसी भी बाहरी व्यक्ति को अनुमति के बिना मंदिर परिसर में निर्माण करने की इजाज़त नहीं होगी।विवादित ढांचे का पुनर्निर्माण भी संस्था की निगरानी में होगा। कोई व्यक्ति अपनी धार्मिक भावना से कुछ योगदान देना चाहता है तो धनराशि सीधे संस्था को ही देनी होगी, स्वयं निर्माण नहीं करा सकता।बिना अनुमति कार्य करवाने को अवैध माना जाएगा और संस्था ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि विवादित संरचना से जुड़े मामलों को आपसी सहमति से निपटाया जाएगा। न्यायालय में चल रहे मामले का खर्च संस्था उठाएगी | हेमा जान बनाम बलवंत सिंह चुफाल प्रकरण से संबंधित न्यायालयीय कार्यवाही का खर्च भी संस्था स्वयं वहन करेगी। संस्था का रुख—पारदर्शिता, अनुशासन और संरक्षा सर्वोपरि बैठक में स्पष्ट किया गया कि मंदिर परिसर में कोई भी कार्य संस्था की अनुमति के बिना नहीं होगा। सभी गतिविधियों का संचालन पारदर्शी व नियमों के अनुसार होगा।अंत में, सभी प्रस्तावों को देवेन्द्र सिंह (सचिव) द्वारा दर्ज किया गया।

गोलज्यू मंदिर निर्माण पर समिति के निर्णायक फैसले, संस्था ही करेगी पूरा निर्माण

हल्द्वानी 10 दिसंबर 2025 (समय बोल रहा) गोलज्यू मंदिर निर्माण, विवाद समाधान और वित्तीय प्रबंधन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक पर्वतीय संस्कृति उत्थान मंच की है, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।इस बैठक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री नवीन चन्द्र वर्मा भी उपस्थित…

Read More