जसपुर के भरतपुर गांव में भीषण आग, किसान की 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

20260401 181000 scaled

जसपुर के भरतपुर गांव में आज एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां खेत में लगी आग ने किसान की पूरी मेहनत को कुछ ही समय में राख में बदल दिया। जानकारी के अनुसार किसान नरेन्द्र सिंह (पुत्र मलकीत सिंह) की लगभग 5 एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई।

घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक रूप से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

1000266236

मौके पर ग्राम प्रधान अंकुर राज भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों और अन्य किसानों ने भी घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं किसानों के लिए बड़ा संकट बनती जा रही हैं।

1000266234

कई किसानों ने यह भी मांग उठाई कि दिन के समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाए, ताकि खेतों में आग लगने जैसी घटनाओं से बचाव हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दुख और आक्रोश का माहौल है। एक किसान के लिए यह नुकसान केवल फसल का नहीं, बल्कि उसकी सालभर की मेहनत और उम्मीदों का नुकसान है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि पीड़ित किसान को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *