ऊधम सिंह नगर में अवैध शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार अजय गणपति के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई
काशीपुर 02 मार्च 2026 (समय बोल रहा)
ऊधम सिंह नगर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 47 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया तथा 52 मुकदमे दर्ज किए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा 35 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया, साथ ही लगभग 88 हजार लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त 1082 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त 07 वाहनों को भी सीज किया गया।
बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में संचालित की गई, जिसमें आईटीआई थाना क्षेत्र में भी पुलिस प्रशासन सक्रिय रूप से मौजूद रहा।
अभियान के दौरान धर्मेंद्र भारती की मुख्य भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में टीमों ने प्रभावी ढंग से छापेमारी कर अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रहार किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है, ताकि जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

