काशीपुर में श्री राम नवमी पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम, समाज में एकता का संदेश
काशीपुर 01 अप्रैल 2026(समय बोल रहा)
श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संगठनात्मक जिला काशीपुर द्वारा साधना होटल में भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल के प्रदेश संयोजक पूरन चंद्र जोशी ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है और हिंदू समाज को जातीय भेदभाव मिटाकर संगठित रूप से आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यशपाल राजहंस भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर अभिनव वर्मा (जिला संयोजक बजरंग दल), नितिन चौहान (प्रखंड अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), यश चौहान (प्रखंड सहमंत्री), चंद्रपाल, मुकुल, निखिल, हर्ष, शिवम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके साथ ही रवि साहनी, मोनू ठाकुर, सोनू प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।



