काशीपुर में भजन संध्या में छाए भजन सम्राट लखा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद, भक्तिमय हुआ वातावरण

IMG 20260330 WA0044

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा, चैती मेले में लिया माँ बाल सुंदरी का आशीर्वाद

काशीपुर:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चैती मेले में सहभागिता कर माँ बाल सुंदरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

1000264834

इस दौरान उन्होंने मेले में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया और विभिन्न उत्पादों व व्यवस्थाओं की सराहना की।इसके बाद मुख्यमंत्री भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां भजन गायक लखा ने अपने भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

1000264721

भजन संध्या में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और कार्यक्रम का आनंद लिया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास और जनसेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है।

1000263858 2

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, आपदा राज्यमंत्री विनय रूहेला, महापौर दीपक बाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आम जनमानस भी इस आयोजन में शामिल हुआ।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

1000264698

पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।कार्यक्रम के दौरान चैती मेला और भजन संध्या में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *