जसपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
जसपुर 29 मार्च 2026(समय बोल रहा)
जसपुर:भारतीय जनता पार्टी द्वारा जसपुर में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा से जोड़ना रहा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, संगठन की कार्यप्रणाली और जनसंपर्क के तरीकों की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं।प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।


कार्यक्रम में प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में शीतल जोशी तथा दूसरे दिवस के मुख्य अतिथि खड़क सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरविंदर चंडोक, प्रदेश मंत्री शीतल जोशी ब्लॉक प्रमुख जसपुर अनूप कौर, गुंजन सुखिजा,राजकुमार गुंबर, सतपाल गौतम, रवि साहनी, विजय मक्कड़, सुरेश लोहिया, पुनीत बाठला, सचिन बाठला, ग्राम प्रधान करनपुर हरिओम सुधा, जितेंद्र यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजली सैनी, अमनदीप कौर, कीर्ति सुधा, पूनम मंजरिया, रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, हुकुम सिंह, अनु शर्मा, राजू ठाकुर, देवेंद्र सिंह प्रधान, ऋषपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन संगठन को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।


