उत्तराखंड प्रदेश में आज एक घंटे बंद रहेगी बिजली, जानिए कब से कब तक

Screenshot 20251125 095623 Google

उत्तराखंड 28 मार्च 2026 (समय बोल रहा)

उत्तराखंड में आज ‘अर्थ ऑवर’ के तहत एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 28 मार्च 2026 को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक पूरे राज्य में गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है।

यह कदम पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

शासन ने सभी विभागों, अधिकारियों और आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का अनुरोध किया है।

जारी पत्र के अनुसार, इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य स्थानों पर लाइटें बंद रखी जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक ऊर्जा की बचत की जा सके और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोग ‘अर्थ ऑवर’ में भाग लें।

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस पहल का समर्थन करते हुए निर्धारित समय पर अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों की अनावश्यक लाइटें बंद रखें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *