ऊधमसिंह नगर टीबी उन्मूलन में प्रदेश के टॉप 3 जिलों में शामिल

IMG 20260324 WA0035 scaled

रुद्रपुर | 24 मार्च 2026 (समय बोल रहा)

विश्व क्षय रोग दिवस’ के अवसर पर जिला क्षय रोग क्लिनिक, रुद्रपुर में जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. सिंह ने की।इस वर्ष ऊधमसिंह नगर के लिए यह उपलब्धि विशेष रही, क्योंकि जिले को क्षय रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के शीर्ष तीन जिलों में स्थान मिला है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आर.के. पांडे उपस्थित रहे। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता, समय पर जांच और पूर्ण उपचार को आवश्यक बताया।विशिष्ट अतिथि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला और जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश जोशी ने एकीकृत चिकित्सा पद्धति की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस दौरान टीबी विभाग द्वारा लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन बी.एन. बेलवाल, मुख्य फार्मेसी अधिकारी द्वारा किया गया।प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. सिंह ने कहा कि जिले की यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों और निक्षय मित्रों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने ‘क्षय रोग मुक्त भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और रोगियों की सहायता करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पार्षद गिरीश पाल, हिमांशु मुस्यूनी, संजय पांडेय, प्रदीप महर, दिनेश जोशी, राहुल श्रीवास्तव, शुभम पपनौई, राजेश अरोड़ा, सुनील सती, रीना सिंह, अभिनव गुप्ता, सौरव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *