जसपुर विधानसभा पहुंचीं फरजाना बेगम, कांवड़ यात्रियों की सेवा में काटी सब्जी और वितरित किया लंगर

IMG 20260214 WA0043

जसपुर 14 फरवरी 2026 (समय बोल रहा)

कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर जसपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गढ़ीनेगी में अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम पहुंचीं, जहां उन्होंने शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए बनाए गए विश्रामगृह एवं लंगर सेवा में सहभागिता निभाई।

इस दौरान उन्होंने स्वयं सेवा भाव के साथ सलाद काटा तथा कांवड़ यात्रियों को लंगर वितरित किया। साथ ही वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शिवभक्तों की सेवा कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की आस्था को नमन करते हुए उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह, , रवि साहनी, सुनील कुमार कश्यप सहित युवा शक्ति परिवार के सदस्य नवल किशोर,गफ्फार, सुरेश लोहिया,विजय मक्कड़, सतपाल सिंह, अभिषेक सुखीजा, भास्कर तिवारी, उदित सुधा ,आदि मौजूद रहे।

शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सभी ने मिलकर कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। सेवा कार्य के दौरान शिवभक्तों को लंगर वितरित करते हुए फरजाना बेगम ने श्रद्धालुओं की यात्रा को नमन किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *