आबकारी नीति से धार्मिक क्षेत्रों का संरक्षण और रोजगार में वृद्धि – महेंद्र भट्ट

'विकसित उत्तराखंड' निर्माण में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से ऊर्जा मिलेगी - महेंद्र भट्ट देहरादून, 08 नवंबर (समय बोल रहा ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 9 नवंबर को राज्य स्थापना के रजत जयंती मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया है। इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। श्री भट्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक मार्गदर्शन से प्राप्त ऊर्जा को लेकर समूचा प्रदेश, विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। भव्य आयोजन की विशेष तैयारियां प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री का आगमन राज्यवासियों के लिए दोहरी खुशी का क्षण है। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को होने वाले मुख्य समारोह को शानदार बनाने के लिए पार्टी विशेष प्रयास कर रही है। चौहान ने कहा, "हमारी कोशिश है कि राज्य की 25 वर्षीय विकास यात्रा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर अधिक से अधिक लोग साक्षी बनें।" इसके लिए आयोजन स्थल पर लोगों की सुगमता से पहुंच सुनिश्चित करने हेतु संगठनात्मक जनपदों—देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार और पौड़ी—की टीम को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के सांसद, विधायक, नगर निगम, नगर पालिका और जिला पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी बड़ी संख्या में जनता को कार्यक्रम से जोड़ने का अपील की गई है। प्रदेश मीडिया प्रमुख ने कहा कि राज्यवासियों में रजत जयंती समारोह के प्रति उत्साह और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्रेम को देखते हुए पार्टी को भरोसा है कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक जनता का आशीर्वाद मिलेगा। पीएम मोदी देवभूमि के संरक्षक समारोह को सफल बनाने की दृष्टि से प्रदेशाध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से पुनः जनसहभागिता बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देवभूमि के संरक्षक की भूमिका में सदैव विकास की सौगातें देते आए हैं। उत्तराखंड के प्रति उनके लगाव का ही परिणाम है कि लाखों करोड़ की विकास परियोजनाएं केंद्र के सहयोग से संचालित हैं। भट्ट ने कहा कि राज्य जब अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है, तो अभिभावक के रूप में मोदी जी का आना इस पल को और भी खास बना देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में मुख्य समारोह में पहुंचकर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक उद्बोधन का लाभ लें।

देहरादून, 04 मार्च 2025 (समय बोल रहा) – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड सरकार की नई आबकारी नीति को धार्मिक स्थलों के संरक्षण और राजस्व व रोजगार वृद्धि में सहायक बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक के निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार देवभूमि की संस्कृति बनाए रखने के साथ-साथ आर्थिक मजबूती की दिशा में लगातार काम कर रही है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि आबकारी नीति किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। धामी सरकार के प्रयासों से पिछले वर्षों में तय लक्ष्यों से अधिक राजस्व अर्जित किया गया है। नई नीति के तहत धार्मिक स्थलों के निकटवर्ती इलाकों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय है। इसके अलावा, उप-दुकानों और मैट्रो मदिरा बिक्री व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय भी सराहनीय बताया गया है।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में वाइनरी यूनिट को बढ़ावा देने के लिए 15 वर्षों तक आबकारी शुल्क में छूट दी गई है। यह कदम कृषि और बागवानी से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि शराब के थोक अनुज्ञापन केवल उत्तराखंड के निवासियों को जारी करने का निर्णय राज्य के लोगों के आर्थिक अवसरों को बढ़ाएगा।

सरकार ने ओवर रेटिंग को रोकने के लिए भी कड़े प्रावधान किए हैं, जिससे शराब की दुकानों पर निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने की घटनाओं पर रोक लगेगी।

महिलाओं के उत्थान के लिए “सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना”

महेंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की “लखपति दीदी योजना” पहले से ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, और अब “सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना” के तहत ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।

छात्रों को राज्य आंदोलन और विभूतियों से जोड़ा जाएगा

उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में छात्रों को उत्तराखंड राज्य आंदोलन और प्रदेश की महान विभूतियों से परिचित कराने के लिए पाठ्यक्रम में इन्हें शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

मत्स्य पालन और युवा रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

भट्ट ने बताया कि प्रदेश में ट्राउट मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए भी नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इससे युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और राज्य में मत्स्य व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी।

भाजपा का संकल्प – धार्मिक संरक्षण, आर्थिक विकास और महिलाओं का उत्थान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि धामी सरकार के ये फैसले राज्य के धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। सरकार का संकल्प है कि देवभूमि की संस्कृति को बनाए रखते हुए प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *