विधायक अरविंद पांडेय के कैंप कार्यालय पर अतिक्रमण नोटिस,अरविंद पांडेय के द्वारा पत्र जारी होने के बाद फिर गरमाई सियासत

Screenshot 20260220 185900 Google

गदरपुर (समय बोल रहा): गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद पांडेय एक बार फिर चर्चा में हैं। संतोषनगर वार्ड संख्या–3, गूलरभोज स्थित उनके कैंप कार्यालय एवं आवास को लेकर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण का नोटिस जारी किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को नोटिस संख्या 2654 के तहत उक्त परिसर को अतिक्रमण की श्रेणी में दर्शाते हुए नोटिस चस्पा किया गया।

1000229892

इसके बाद विधायक अरविंद पांडेय ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार गदरपुर को लिखित पत्र भेजा।पत्र में विधायक ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनके कैंप कार्यालय एवं आवास का चिन्हीकरण उनकी उपस्थिति में कराया जाए। साथ ही यदि भूमि सरकारी पाई जाती है तो नियमानुसार उसे प्रशासन अपने कब्जे में ले सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्हें और उनके वारिसों को इस कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं है।

हालांकि इस घटनाक्रम के सार्वजनिक होते ही राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बना सकता है, वहीं समर्थक इसे पारदर्शिता की पहल बता रहे हैं।

अब सबकी निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि आगे क्या कदम उठाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *